Friday, May 1, 2026
36.1 C
Raipur

बिहार राज्यसभा चुनाव में सियासी हलचल, 4 विधायक गायब! टेंशन में तेजस्वी…पांचवीं सीट पर फंसा पेंच

पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मतदान के दौरान अब तक 239 विधायकों ने अपने वोट डाल दिए हैं, जबकि कांग्रेस के तीन और आरजेडी का एक विधायक अभी तक वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे हैं

सूत्रों के मुताबिक यदि ये विधायक शाम 4 बजे तक मतदान केंद्र नहीं पहुंचते, तो NDA की पांचों सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है

वोटिंग के बीच ‘खेला’ की चर्चा

राज्यसभा चुनाव के दौरान सियासी हलकों में खेला’ की चर्चा भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी की पार्टी की दो महिला विधायक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ नजर आईं।

वे कमरे से महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी और AIMIM के विधायकों के साथ निकलकर वोटिंग के लिए जाती हुई दिखाई दींइससे राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Read More : M.P News- धार भोजशाला विवाद : हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे चली सुनवाई, 2 अप्रैल को अगली तारीख तय

ये चार विधायक बताए जा रहे गायब

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के तीन और आरजेडी का एक विधायक वोटिंग से गायब हैंइन विधायकों के मोबाइल फोन भी बंद बताए जा रहे हैं, जिससे सियासी चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

गायब विधायकों में शामिल हैं:

  • सुरेंद्र कुशवाहा (कांग्रेस) – वाल्मीकिनगर

  • मनोज विश्वास (कांग्रेस) – फारबिसगंज

  • मनोहर सिंह (कांग्रेस) – मनिहारी

  • फैजल रहमान (राजद) – ढाका

पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है, जबकि मैदान में कुल 6 उम्मीदवार हैं।विधानसभा में NDA के पास 202 विधायकों का समर्थन है, जबकि महागठबंधन के पास करीब 35 विधायक हैं। संख्या बल के आधार पर NDA की 4 सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है

Read More : अस्पताल में दिखे स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान, फैंस की बढ़ी चिंता

जेल से वोट डालने पहुंचे अनंत सिंह

जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह भी राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एम्बुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचे

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि NDA सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगासाथ ही उन्होंने भविष्य में निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा भी जताई।

तेजस्वी यादव का दावा

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि AIMIM और बसपा के समर्थन के साथ महागठबंधन के पास 41 वोट हो गए हैंतेजस्वी के अनुसार, आंकड़े उनके पक्ष में हैं और परिणाम उनके दावे को सही साबित करेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories