Sunday, March 15, 2026
33.9 C
Raipur

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान! असम, केरल, तमिलनाडु, बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव कार्यक्रम घोषित

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले 2026 के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सभी राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून के बीच समाप्त होने वाला है, जिसके चलते आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

इन राज्यों में कब होंगे चुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इन राज्यों में डाले गए वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, यहां भी मतगणना 4 मई को होगी। तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान है और मतगणना 4 मई को होगी।

824 सीटों पर होगा मतदान

पांचों राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 294 सीटें हैं, जबकि तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होगा।वहीं असम में 126 सीटें, केरल में 140 सीटें और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

Read More : M.P News : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर भोपाल में कार्यक्रम, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया शुभारंभ

करोड़ों मतदाता करेंगे मतदान

इन पांचों राज्यों में लगभग 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से पश्चिम बंगाल सबसे आगे है, जहां करीब 6.44 करोड़ वोटर हैं।

तमिलनाडु में लगभग 5.67 करोड़, केरल में 2.70 करोड़, असम में करीब 2.50 करोड़ और पुडुचेरी में करीब 9.44 लाख मतदाता हैं।

2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे

चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान के लिए लगभग 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए करीब 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Latest YouTube Shorts

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

DEd अभ्यर्थियों का दंडवत प्रणाम, विधानसभा का घेराव करने निकले

DEd अभ्यर्थियों का दंडवत प्रणाम, विधानसभा का घेराव करने निकले

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories