संजय दत्त को मिला गोल्ड प्लेटेड iPhone-17! पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने दुबई में दिया खास गिफ्ट, Video वायरल

0
121


निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड
के “संजू बाबायानी संजय दत्त को हाल ही में एक बेहद खास और अनोखा गिफ्ट मिला है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है।

पाकिस्तान के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काशिफ जमीर ने दुबई में संजय दत्त को सोने की परत चढ़ा हुआ iPhone-17 गिफ्ट किया। इस मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कस्टम डिजाइन ने बनाया फोन खास

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काशिफ जमीर जैसे ही फोन का बॉक्स खोलते हैं, संजय दत्त उत्सुकता के साथ फोन को हाथ में लेते हैं

इस iPhone की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें संजय दत्त के माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त की ग्रुप फोटो भी शामिल की गई है।फोन के ऊपर अंग्रेजी में Sanju” और नीचे Love” लिखा हुआ है, जो इसे एक भावनात्मक और पर्सनल टच देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niche Lifestyle (@nichelifestyle)

मान्यता दत्त को भी मिला गिफ्ट

मुलाकात के दौरान काशिफ जमीर ने संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त के लिए भी खास ज्वैलरी सेट गिफ्ट किया।सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दोनों की सेल्फी भी वायरल हो रही है, जिसमें एक फोटो में काशिफ संजय दत्त के गाल पर किस करते हुए नजर आते हैं।

कितनी है गोल्ड iPhone की कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone-17 की सामान्य कीमत लगभग ₹1.82 लाख से शुरू होती है, लेकिन गोल्ड प्लेटिंग और खास कस्टमाइजेशन के कारण इसकी कीमत काफी बढ़ सकती है।कुछ रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 1.43 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है, जिससे यह गिफ्ट और भी चर्चा में गया है।

सोशल मीडिया पर मिले मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।कुछ यूजर्स ने मजाक करते हुए लिखा, ये संजय को मामू बना रहा है”, जबकि कुछ ने कहा कि बाबा को भी चूना लगा दिया होगा।”वहीं कुछ लोगों ने यह भी अनुमान लगाया कि सोने की परत असली है या नहीं, इस पर भी चर्चा होने लगी।

विदेशों में भी मजबूत है संजय दत्त की फैन फॉलोइंग

इस अनोखे गिफ्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संजय दत्त की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी उनके लाखों चाहने वाले मौजूद हैं।दुबई में हुई इस मुलाकात और गोल्ड प्लेटेड iPhone के गिफ्ट ने सोशल मीडिया पर संजू बाबा को फिर से ट्रेंडिंग बना दिया है

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here