Saturday, September 12, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : रीवा में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत! एजेंसी पर...

M.P News : रीवा में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत! एजेंसी पर लंबी कतारें, 700 की जगह पहुंच रहे सिर्फ 300 सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब भारत के छोटे शहरों तक पहुंचने लगा है। पहले महानगरों में दिख रही एलपीजी गैस की किल्लत अब रीवा में भी नजर आने लगी है।शहर की पॉपुलर गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं।

आधी रह गई गैस सिलेंडर की सप्लाई

जानकारी के अनुसार सामान्य दिनों में एजेंसी के गोदाम में प्रतिदिन करीब 700 सिलेंडर पहुंचते थे, लेकिन मौजूदा हालात में यह संख्या घटकर लगभग 300 सिलेंडर प्रतिदिन रह गई है।सप्लाई कम होने के कारण लोगों में घबराहट का माहौल बन गया है और कई परिवार एक की जगह दो-दो सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं

ब्लैक में बढ़ी कीमत

गैस की कमी का फायदा उठाकर कुछ लोग कालाबाजारी भी कर रहे हैंबताया जा रहा है कि जो सिलेंडर पहले करीब 1000 रुपये में मिल रहा था, उसकी कीमत अब 1500 रुपये तक पहुंच गई है

Read More : M.P News : रीवा में दुआरी तालाब से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, 23 अवैध निर्माण ढहाए

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस बीच गैस की कालाबाजारी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑटो में सिलेंडर लोड कर एक रेस्टोरेंट में चार घरेलू गैस सिलेंडर उतारे जा रहे हैं

स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जहां आम लोगों को सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, वहीं कुछ स्थानों पर घरेलू गैस का इस्तेमाल व्यावसायिक कामों के लिए किया जा रहा है

प्रशासन की निगरानी पर सवाल

हालांकि प्रशासन लगातार गैस आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग दिखाई दे रही है।लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में गैस संकट और गहरा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here