M.P News : रीवा के सोहागी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बस, कई यात्री घायल

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा रीवा–प्रयागराज नेशनल हाईवे 30 पर हुआ, जहां छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही एक यात्री बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

ट्रेलर से पीछे से टकराई बस

मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह करीब 4 बजे बस हाईवे पर खड़े गिट्टी से लोड ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

आधा दर्जन यात्री घायल

इस हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों का इलाज जारी है।

Read More : मध्यप्रदेश में नया नियम! 12वीं के बाद विषय बदलकर UG करने पर देनी होगी पात्रता परीक्षा

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय तेज आवाज होने पर सड़क किनारे रहने वाले लोग जाग गए और सबसे पहले मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की।

चालक को झपकी आने की आशंका

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *