Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News: गैस व सीवर लाइन के कार्य से सड़कों की हालत...

Singrauli News: गैस व सीवर लाइन के कार्य से सड़कों की हालत खराब, ठेकेदारों पर लापरवाही के आरोप

Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली क्षेत्र में इन दिनों सड़कों की हालत बेहद खराब होती जा रही है। बताया जा रहा है कि गैस पाइपलाइन और सीवर लाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़कों को खोद दिया गया है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी गड्ढों को ठीक तरीके से नहीं भरा गया और न ही सड़कों की मरम्मत की गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई जगह सड़कों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इन मार्गों से रोजाना हजारों छोटे-बड़े और भारी वाहनों का आना-जाना होता है, जिसके कारण टूटी और उखड़ी हुई सड़कों की स्थिति और भी खराब हो गई है।

नागरिकों का आरोप है कि ठेकेदारों द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और घटिया गुणवत्ता का निर्माण किया जा रहा है। समय पर मरम्मत न होने से सड़कें जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here