निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रंगपंचमी की सुबह हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने फरार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।यह हादसा सिलावटपुरा गणेश मंदिर के पास हुआ था, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी थी।
सेहरी के लिए खड़े थे दोनों युवक
पुलिस के अनुसार हादसे के समय तनवीर खान और उसका दोस्त फैजान मंसूरी रमजान के चलते सेहरी के लिए सड़क किनारे खड़े थे।इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने दोनों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।इस हादसे में तनवीर खान की मौत हो गई, जबकि फैजान मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोपी शाहरुख को वाहन सहित पकड़ा
पुलिस ने ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी शाहरुख को स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि दो स्कॉर्पियो का रंग और नंबर एक जैसा होने के कारण जांच में दिक्कत आ रही थी।
Read More : M.P News : रीवा में पुल के नीचे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, घटना से गांव में मचा हड़कंप
दो दिन तक खंगाले गए CCTV
पुलिस टीम ने लगातार दो दिन तक इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जिसके बाद वाहन की सही पहचान हो सकी।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को वाहन सहित पकड़ने में सफलता हासिल की।











