LPG crisis : LPG संकट की आशंका: सिलेंडर जमा न करें, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के लिए एडवाइजरी जारी

Sanjay Sahu
LPG crisis :

LPG crisis :रायपुर : रायपुर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की संभावित कमी को देखते हुए Chhattisgarh Hotel and Restaurant Association ने राज्य के होटल, रेस्टोरेंट और फूड व्यवसाय संचालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसोसिएशन ने संचालकों से अपील की है कि वे घबराहट में गैस सिलेंडर का अनावश्यक स्टॉक न करें और संयम बनाए रखें।

LPG crisis :एडवाइजरी में कहा गया है कि सीमित गैस सप्लाई की स्थिति में होटल और रेस्टोरेंट संचालक किचन के जरूरी संचालन और आवश्यक मेन्यू आइटम्स को प्राथमिकता दें, ताकि ग्राहकों को जरूरी सेवाएं मिलती रहें। इसके साथ ही जहां संभव हो, वहां इंडक्शन चूल्हा, इलेक्ट्रिक राइस कुकर और अन्य इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि एलपीजी पर निर्भरता कम हो सके।

LPG crisis :एसोसिएशन के अध्यक्ष Taranjit Singh Hora ने कहा कि कमर्शियल एलपीजी सप्लाई को लेकर संबंधित अधिकारियों और गैस सप्लायर्स से लगातार संपर्क में हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर पाइप्ड नेचुरल गैस जैसे वैकल्पिक ईंधन विकल्पों पर भी विचार करने की सलाह दी है।

LPG crisis :एसोसिएशन ने सभी फूड व्यवसाय संचालकों से अपील की है कि वे हालात को समझते हुए सहयोग करें और गैस सिलेंडर का अनावश्यक भंडारण न करें, ताकि सप्लाई व्यवस्था संतुलित बनी रहे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *