Raipur Crime : 6 साल तक शादी का भरोसा, फिर अचानक इनकार… युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लिंगराज यादव (22), पिता संजय यादव, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पिरदा, थाना विधानसभा, रायपुर पर आरोप है कि उसने वर्ष 2020 से युवती को शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

Raipur Crime : शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Raipur Crime : पीड़िता की शिकायत पर थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 406/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश की और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 10 अक्टूबर 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल खम्हारडीह पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *