इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स ने दिया इस्तीफा! संस्थापक राहुल भाटिया संभालेंगे अंतरिम जिम्मेदारी

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (IndiGo) में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पीटर एलबर्स (Peter Elbers) ने मंगलवार (10 मार्च) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार एलबर्स के इस्तीफे के बाद इंडिगो के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया फिलहाल अंतरिम तौर पर कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस्तीफे के पीछे बताया निजी कारण

पीटर एलबर्स ने अपने पद से इस्तीफा देने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिगो के सीईओ के रूप में काम करना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात रही।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि इंडिगो परिवार का हिस्सा बनकर कंपनी की ग्रोथ में योगदान देना उनके लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा है।

Read More : M.P News : ग्वालियर में LPG संकट! शादियों में लकड़ी और डीजल की भट्ठियों पर बन रहा खाना, कैटरर्स हैरान-परेशान

पिछले साल रद्द हुई थीं हजारों फ्लाइट

गौरतलब है कि पिछले साल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पायलट और विमान संचालन से जुड़े कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिन्हें फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) कहा जाता है।

इन नियमों के लागू होने के बाद देश में कई एयरलाइंस को संचालन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। दिसंबर 2025 में इंडिगो की 4000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हो गई थीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

एयरलाइन को हुआ भारी नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट रद्द होने की वजह से इंडिगो को करीब 2000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इसके अलावा ग्राहक सेवा और सुरक्षा मानकों में लापरवाही के मामले में DGCA ने कंपनी पर 22 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

बताया जा रहा है कि इन घटनाओं के बाद से बोर्ड और सीईओ के बीच तालमेल में कमी आने लगी थी और एलबर्स पर दबाव बढ़ता जा रहा था।

एयरलाइन इंडस्ट्री में चर्चा

पीटर एलबर्स के अचानक इस्तीफे के बाद एविएशन इंडस्ट्री में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल कंपनी ने कहा है कि नए सीईओ की नियुक्ति तक राहुल भाटिया अंतरिम रूप से जिम्मेदारी संभालेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *