LPG Price Hike Protest against Inflation : रसोई गैस में ₹110 की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस का ‘महंगाई बम’ फूटा, घड़ी चौक पर किया जोरदार प्रदर्शन और पुतला दहन

VIKASH KHALKHO

LPG Price Hike Protest against Inflation : रायपुर। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक साथ 110 रुपये की भारी वृद्धि के विरोध में आज रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर और ग्रामीण) ने उग्र प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में घड़ी चौक स्थित पेट्रोलियम विभाग के रीजनल ऑफिस के सामने कांग्रेसियों ने ‘जंगी प्रदर्शन’ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर का बहिष्कार करते हुए सड़क पर चूल्हे में खाना बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

मोदी सरकार पर साधा निशाना विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार को ‘जनविरोधी’ करार दिया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार आपदा में अवसर ढूंढने का काम करती है। उन्होंने कहा, “ईरान-इजरायल युद्ध का बहाना बनाकर रसोई गैस के दाम बढ़ाना जनता के निवाले पर डाका डालने जैसा है। कांग्रेस शासनकाल में जब क्रूड ऑयल 110 डॉलर प्रति बैरल था, तब पेट्रोल 70 रुपये और गैस 600 रुपये में मिलती थी। आज क्रूड सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल 100 रुपये और गैस 1080 रुपये पार कर गई है।”

‘महतरारी वंदन’ को बताया छलावा रायपुर उत्तर के छाया विधायक कुलदीप जुनेजा ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, “भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। एक तरफ ‘महतारी वंदन’ योजना में 1000 रुपये देकर महिलाओं को लुभाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ गैस, पेट्रोल और बिजली की कीमतें बढ़ाकर उनसे महीने में 5000 रुपये वसूले जा रहे हैं।”

प्रमुख मांगें और चेतावनी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि जो भाजपा 500 रुपये में गैस देने का वादा करके सत्ता में आई, वह आज जनता को लूट रही है। छाया विधायक पंकज शर्मा ने भी केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कांग्रेस ने रीजनल मैनेजर के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपकर मूल्य वृद्धि के आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कीमतें कम नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इनकी रही उपस्थिति प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रमोद चौबे, देवेंद्र यादव, योगेंद्र सोलंकी, इकराम अहमद, प्रशांत ठेंगड़ी, दिनेश ठाकुर, जसबीर ढिल्लों, श्रीनिवास, कमलाकांत शुक्ला, कमल धृतलहरे, विजय टंडन, हिरेंद्र देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन मोदी सरकार के पुतला दहन के साथ किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *