ट्रंप के शांति संकेत से शेयर बाजार की जोरदार वापसी, SENSEX में खुलते ही 800 अंकों की बढ़त, NIFTY भी 24,000 के पार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से जुड़े युद्ध के जल्द समाप्त होने के संकेत देने के बाद वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में भी मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। सोमवार की भारी गिरावट के बाद आज निवेशकों को बड़ी राहत मिली और दलाल स्ट्रीट में खरीदारी का माहौल बन गया।

कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट और मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद ने बाजार की धारणा को सकारात्मक बना दिया है। इसका असर सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूत शुरुआत के रूप में देखने को मिला।

सेंसेक्स और निफ्टी की शानदार शुरुआत

मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में ही भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों ने शानदार बढ़त दर्ज की।BSE सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,566.16 के मुकाबले 809.57 अंकों की तेजी के साथ 78,375.73 पर खुला।
वहीं Nifty 50 भी मजबूती के साथ खुला और 252.75 अंकों की बढ़त के साथ 24,280.80 के इस तेजी से निवेशकों में उत्साह देखने को मिला और बाजार में खरीदारी बढ़ी।

Read More : C.G News : कोरबा चाकू हमला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! FIR रद्द करने की याचिका खारिज

सोमवार की भारी गिरावट के बाद राहत

सोमवार को वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। उस दिन सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर 77,566 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में भी 422 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी।

हालांकि मंगलवार की इस मजबूत शुरुआत ने निवेशकों के भरोसे को फिर से मजबूत किया और बाजार ने पिछले सत्र के नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर ली।

ट्रंप के बयान से तेल की कीमतों में गिरावट

बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म होने की उम्मीद जताई है।

इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत लगभग 7.39% गिरकर 91.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। एक दिन पहले यही कीमत 119.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जिससे वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई थी।

एशियाई बाजारों में भी दिखी तेजी

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों का असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला।जापान का Nikkei 225 करीब 1,670 अंक (3.17%) चढ़कर 54,399 के स्तर पर पहुंच गया।हांगकांग का Hang Seng Index भी 432 अंक (1.70%) की बढ़त के साथ 25,840 के आसपास कारोबार करता दिखा।वहीं दक्षिण कोरिया का KOSPI लगभग 4.88% की तेजी के साथ 5,508 के स्तर पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में बना सकारात्मक माहौल और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भारतीय शेयर बाजार के लिए फिलहाल सहायक साबित हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *