CG NEWS: महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी, 69 लाख महिलाओं के खातों में 641 करोड़ रुपये ट्रांसफर

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: बस्तर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में महतारी वंदन उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करते हुए करीब 69 लाख महिलाओं के खातों में 641 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पिछले दो वर्षों में इस योजना के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये महिलाओं को प्रदान कर चुकी है।

CG NEWS: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से पांच जिलों की महिलाओं से बातचीत भी की। साथ ही लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट का वितरण किया गया और सक्षम योजना के तहत पुनर्वासित महिलाओं को ऋण भी प्रदान किया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण देव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

CG NEWS: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट योजना के तहत हितग्राहियों को सक्षम योजना के माध्यम से एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मिलेट उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह पहल शुरू की गई है। इसके तहत कृषि महाविद्यालय के सहयोग से साथी परियोजना नामक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें स्व सहायता समूहों और युवा महिला उद्यमियों को मिलेट कैफे और मिलेट कार्ट शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

CG NEWS: योजना के तहत राज्य के शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और पर्यटन स्थलों में पहले चरण में 400 मिलेट कैफे और मिलेट कार्ट खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है। साथी परियोजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों और महिला उद्यमियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *