Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh CG News: बगदेही में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ऑटो कुएं में गिरा;...

CG News: बगदेही में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ऑटो कुएं में गिरा; सरपंच पति ने पेश की बहादुरी की मिसाल

CG News: दीपक साहू / धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बगदेही में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। एक ऑटो चालक की लापरवाही के कारण बुर्जुग और बच्चे से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सीधे एक गहरे कुएं में जा गिरा। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, हालांकि समय रहते की गई मदद से सभी की जान बचा ली गई है।

 

 

CG News: रिवर्स करते समय हुआ हादसा

CG News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक अशोक टंडन मरौद निवासी वाहन को रिवर्स (पीछे) कर रहा था, तभी उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ऑटो पीछे स्थित कुएं में समा गया। हादसे के वक्त ऑटो में चालक समेत कुल 6 लोग सवार थे। घायलों में 3 से 4 साल के मासूम बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे, जिनकी जान पर बन आई थी।

CG News: सरपंच पति बने ‘देवदूत’

 

CG News: घटना के तुरंत बाद स्थानीय सरपंच पति जयंत ध्रुव ने अदम्य साहस का परिचय दिया। जैसे ही उन्होंने ऑटो को कुएं में गिरते देखा, उन्होंने बिना समय गंवाए कुएं में छलांग लगा दी। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में डूब रहे मासूम बच्चों और अन्य लोगों को बाहर निकाला। उनकी इस बहादुरी की पूरे गांव में सराहना की जा रही है।

CG News: पुलिस की कार्रवाई

CG News: हादसे की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

CG News: ऑटो अब भी कुएं में फंसा

CG News: जानकारी के मुताबिक, सभी यात्रियों को सुरक्षित होने के बाद अब कुएं में फंसे ऑटो को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल ऑटो कुएं के भीतर ही फंसा हुआ है। इस चमत्कारिक बचाव के बाद पूरे गांव ने राहत की सांस ली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here