Wednesday, April 22, 2026
29.6 C
Raipur

C.G News : बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला! बदमाशों ने की मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।

घटना में महिला आरक्षक और थाना प्रभारी अवनीश पासवान सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि करीब आधा दर्जन आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं

बदमाशों ने पुलिस टीम को बनाया निशाना

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निपानिया में कुछ बदमाशों द्वारा हंगामा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जब पुलिस टीम पीपल चौक के पास पहुंची, तभी वहां मौजूद शराब के नशे में धुत युवकों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की और एक आरक्षक की वर्दी तक फाड़ दी

Read More : M.P News : दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात! नाबालिग की हत्या कर आरोपी ने खाया उसका ‘दिमाग’, पिया खून

घटना में कई पुलिसकर्मी घायल

हमले के दौरान थाना प्रभारी अवनीश पासवान और एक महिला आरक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वायरल हुआ झड़प का वीडियो

इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को जलेश्वर साहू नाम का व्यक्ति शिकायत दर्ज कराने बिल्हा थाने पहुंचा था। इसी दौरान उनकी बेटी का फोन आया कि कुछ युवक शराब के नशे में घर के पास गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं

दुर्घटनाग्रस्त कार से बढ़ा विवाद

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत सरकारी वाहन से ग्राम निपानिया के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी

पुलिस ने वाहन और चालक को थाने ले जाने की बात कही, लेकिन चालक नशे की हालत में विरोध करने लगा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

बड़े अधिकारियों तक पहुंचा मामला

घटना की गंभीरता को देखते हुए यह मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आगे कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट! बारिश और हीटवेव का डबल अटैक, अलर्ट जारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम...

C.G News :नारायणपुर में अनोखी घटना! तोते के लिए फायर ब्रिगेड, पानी की बर्बादी पर हंगामा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में...

IPL 2026 : अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद...

Related Articles

Popular Categories