Raipur Crime : रायपुर की रेलवे कॉलोनी में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sanjay Sahu

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह खारून रेलवे कॉलोनी में एक युवक का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई है। मामले की जांच गंज थाना पुलिस कर रही है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार सुबह कुछ लोगों ने रेलवे कॉलोनी के भीतर एक युवक को जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। पास जाकर स्थिति गंभीर लगने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गंज थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

Raipur Crime : प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई, जो चुना भट्टी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Raipur Crime : अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *