CG NEWS : जगदलपुर में शताब्दियों पुरानी जोड़ा होलिका दहन परंपरा निभाई गई, Kiran Dev ने दी होलिकोत्सव की शुभकामनाएं

CG NEWS : जगदलपुर : रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन परंपरानुसार सोमवार 02 मार्च को हुआ संपन्न।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुए सामिल,और प्रदेश के जनता को दिये होलिकोत्सव की सुभकामना। -जगदलपुर शहर के हृदय स्थल सीरासार चौक, मावली मंदिर के सामने रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 मार्च को परंपरानुसार संपन्न हुआ। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज द्वारा यह आयोजन भव्यता के साथ किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सपरिवार हुए सामिल और प्रदेश के जनता को होलिकोत्सव की सुभकामना देते हुए कहा कि रंगों का ये पावन पर्व, होली का ये त्योहार में एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर गले मिलकर सारे गीले शिकवे मतभेद दूर होजाते हैं।

CG NEWS : इस दौरान समाज के द्वारा लाइव ऑर्केस्ट्रा संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सुरीले आवाज की छटा बिखेरते हुये श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने जोड़ा होलिका दहन के पौराणिक मान्यताओं की इतिहास का जानकारी देते हुए बताया कि श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्रीकृष्णजी की दो डोली भव्य शोभायात्रा के रूप में निकली। यह शोभायात्रा रथ परिक्रमा मार्ग से होते हुए मावली मंदिर के सामने स्थित होलिका दहन स्थल तक पहुँचा और डोली आगमन के उपरांत परंपरानुसार पूजा-विधान संपन्न किया और शुभ मुहूर्त में रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन हुआ।

CG NEWS : उन्होंने बताया कि सीरासार चौक स्थित मावली मंदिर के समक्ष माता मावली एवं भगवान जगन्नाथ स्वरूप श्रीकृष्ण के कल्कि अवतार को समर्पित जोड़ा होली (दो होली) का दहन किया जाता है। यह परंपरा शताब्दियों से अनवरत चली आ रही है, जिसका निर्वहन आज भी 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज पूरी श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ करता आ रहा है।

CG NEWS : कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित हुए। होलिका पूजन के पश्चात प्रज्वलित जोड़ा होलिका में श्रद्धालु श्रीफल एवं पूजन सामग्री अर्पित कर परिक्रमा करे और पुण्य-लाभ प्राप्त किए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories