Bilaspur violence: बिलासपुर हिंसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 आरोपी गिरफ्तार; आरोपियों का निकाला जुलूस

Sanjay Sahu
Bilaspur violence

Bilaspur violence: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में 28 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुए विवाद, मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान समेत कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सोहेल खान गुट के 17 और रामसिंह गुट के 3 आरोपी शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कट्टा, एयर पिस्टल सहित अन्य हथियार भी बरामद किए हैं।

वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान

पुलिस अब घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अन्य संदिग्धों को भी चिन्हित कर रही है और जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

सोशल मीडिया टिप्पणी और पुरानी रंजिश से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज** करना पड़ा। इसी दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। घटना में **तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल** हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सोहेल खान गुट के गिरफ्तार आरोपी

1. मौला बक्स उर्फ जूब्बू, निवासी खपरगंज
2. शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, निवासी तैबा चौक, तालापारा
3. मोहम्मद जाहिद खान, निवासी खपरगंज
4. सफीक अहमद उर्फ राजा खान, निवासी खपरगंज
5. शकीर उर्फ सोनू, निवासी जूनी लाइन
6. मोहम्मद लाईक, निवासी खपरगंज
7. रेहान अली उर्फ ईरानी, निवासी जबड़ापारा, सरकंडा
8. मो. जुनैद, निवासी खपरगंज मेन चौक
9. शेर खान उर्फ नईम खान, निवासी खपरगंज
10. मो. अजहर कुरैशी, निवासी खपरगंज
11. विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू, निवासी सिद्धिविनायक कॉलोनी, तिफरा
12. अब्दुल रज्जाक, निवासी खपरगंज
13. अरबाज खान, निवासी खपरगंज
14. सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन, निवासी खपरगंज
15. नुमान अली, निवासी यदुनंदन नगर
16. शेख सुलतान, निवासी खपरगंज
17. मोहम्मद मुस्तकीन, निवासी भारतीय नगर

Bilaspur violence: दूसरे पक्ष के गिरफ्तार आरोपी

1. राजू यादव, निवासी कुंदरापारा
2. राकेश यादव उर्फ रिंकु, निवासी कुंदरापारा
3. छत्रपाल साहू, निवासी डबरीपारा, सरकंडा

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *