CG Suicide Attempt: बिलासपुर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

Sanjay Sahu
CG Suicide Attempt:

CG Suicide Attempt: बिलासपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया। उसकी बाइक भी पूरी तरह जल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

CG Suicide Attempt: घटना के दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। पहले फुटेज में युवक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल लेते हुए दिखाई देता है, जबकि दूसरे फुटेज में वह सड़क किनारे बाइक रोककर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाता नजर आता है। आग लगते ही वह दर्द से सड़क पर गिर जाता है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाकर उसकी जान बचाने की कोशिश की।

CG Suicide Attempt: जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम मनजीत जायसवाल है, जो पौसरी गांव का रहने वाला है। उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *