Seva Sankalp Abhiyan Bacheli: 21 हजार दीयों की रोशनी से जगमगाई लौह नगरी, दिखा अद्भुत उत्साह

VIKASH KHALKHO

फकरे आलम खान/बचेली। Nishaanebaz.com-Seva Sankalp Abhiyan Bacheli: दंतेवाड़ा जिले की प्रसिद्ध लौह नगरी बचेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। नगर पालिका परिषद बचेली द्वारा आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत पूरी नगरी 21 हजार से अधिक दीयों की जगमगाहट से सराबोर हो उठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की मुख्य आभा केंद्रीय विद्यालय के विशाल मैदान में देखने को मिली, जहां एक साथ 15,600 दीये प्रज्वलित किए गए। मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) कृष्णा राव ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों को दीपों से सजाया गया था। इस दौरान अटल परिसर में 300, प्रधानमंत्री आवास परिसर में 650, शासकीय शालाओं में 1,100, एसआरएलएम (SRLM) सेंटर में 200 और नगर पालिका क्षेत्र के घरों में 5,000 से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और जनसेवा के संकल्प के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

Read More : CG News: झीरम घाटी हमले की जजमेंट कॉपी आई सामने, 101 गवाह और 207 दस्तावेजों से सामने आई जांच की तस्वीर

इस गरिमामय आयोजन में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल तथा उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों एवं वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की मिसाल रहा है। बचेली की जनता ने दीप जलाकर उनके इस जनसेवा के महायज्ञ को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है।

Read More : TVS Apache RTR का नया अवतार लॉन्च! ₹1.50 लाख तक कीमत; फीचर्स में हुआ बड़ा अपग्रेड

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद हरीश, बीना साहू, श्याम लाल सेठिया, झीलकी बाई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे। पूरे नगर में दिए प्रज्वलित होने से माहौल दीपोत्सव जैसा आनंदमय हो गया और हर तरफ सेवा संकल्प का संदेश गूंजता नजर आया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *