M.P News : होली पर बस ऑपरेटरों की मनमानी! 4 गुना महंगा सफर, वहीं दुबई पैकेज हो रहे कैंसिल

Rahul Goshwami

भोपाल। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ का फायदा उठाते हुए बस ऑपरेटरों ने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। भोपाल से लखनऊ का बस किराया 8,899 रुपये तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है।

सतना-रीवा रूट पर भी भारी उछाल

भोपाल से सतना और रीवा रूट पर भी किराए में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। सामान्य दिनों में जहां किराया सीमित रहता था, वहीं अब रेड बस ऐप पर 4,500 से 6,000 रुपये तक की दरें दिखाई दे रही हैं।सीमित विकल्पों के चलते यात्री महंगा किराया देने को मजबूर हैं।

निर्देशों के बावजूद बढ़े दाम

राज्य सरकार द्वारा अवैध वसूली रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद किराए में कमी नहीं आई। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेशों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Read More : M.P News : भोपाल में 521 करोड़ की 29 कंपोजिट शराब दुकानों के लिए नहीं आया एक भी ई-टेंडर

युद्ध का असर: हवाई यात्राएं भी प्रभावित

मध्य-पूर्व में जारी तनाव और ईरान में चल रहे युद्ध के असर से हवाई यात्राएं भी प्रभावित हो रही हैं। भोपाल से दुबई के कई पैकेज कैंसिल किए जा रहे हैं, क्योंकि यात्री यात्रा को लेकर सशंकित हैं।

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि भोपाल से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के हवाई किराए में कमी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता के बीच घरेलू रूट्स पर किराए घटे हैं।

दोहरी तस्वीर: बस महंगी, फ्लाइट सस्ती

एक ओर जहां बस किराए आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ हवाई रूट्स पर किराए में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में यात्रियों के सामने यात्रा विकल्पों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।त्योहार और वैश्विक हालात का असर ट्रैवल सेक्टर में साफ दिखाई दे रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *