CG NEWS : माकड़ी मंडी प्रांगण में 9,652 किसानों को 54.44 करोड़ की आदान सहायता राशि का सीधा भुगतान

Sanjay Sahu

CG NEWS : रोशन सेन/माकड़ी – कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पंजीकृत धान विक्रेता किसानों को माकड़ी विकासखंड में बड़ी सौगात मिली। माकड़ी मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकासखंड के 9,652 किसानों के खातों में कुल ₹54 करोड़ 44 लाख 85 हजार की आदान सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। किसानों द्वारा विक्रय की गई धान की कुल मात्रा 7,44,853.60 क्विंटल दर्ज की गई।

CG NEWS : इस अवसर पर विकासखंड माकड़ी की समितियाँ — रांधना, लुभा, अमरावती, काटागांव, छिनारी, बवाई, माकड़ी, शामपुर एवं हीरापुर — के किसान लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

CG NEWS : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपेश अरोड़ा (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगवती पोयम (जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत माकड़ी) उपस्थित थीं।जनपद पंचायत माकड़ी से बैसाखूराम कोराम (उपाध्यक्ष), अंगद राम पटेल (जनपद सदस्य), मेष लाल पोयम (सभापति, कृषि समिति), वीरेंद्र प्रधान (जनपद सदस्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला सदस्यों में रदमा एवं भगवती नेताम, अनिल अग्रवाल जिला महामंत्री, मकड़ी सरपंच रुक्मणी पोयम, शंकर बघेल उपसरपंच, संजू ग्वाल (मंडल अध्यक्ष), रूपेश नाग (मंडल अध्यक्ष, बीजापुर), तथा किसान प्रतिनिधि दीपेंद्र नाग शामिल रहे।बाल कुमार प्रधान , संजू पोयम, चंदन साहू,लक्ष्मी पोयम,कृष्ण पोयम,लक्ष्मी नाथ, विष्णु पांडे, भानु ठाकुर, निर्माण कश्यप, मंगतू यादव, सुधर बघेल, कृष्णा साहू, दिनेश नेताम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

CG NEWS : अतिथियों ने अपने संबोधन में शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *