Chhattisgarh Winter Session : सदन में घिरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्कूल-कॉलेजों में खराब 1300 सैनेटरी मशीनों पर चर्चा, जांच कराने का आदेश

Rahul Goshwami
सदन में घिरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने स्कूल और कॉलेजों में लगाए गए सैनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन और डिस्पोजल इंसीनरेटर मशीन के कामकाज को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई मशीनें संचालित नहीं हो रही हैं और इसके लिए जांच की आवश्यकता है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पर घेरा
विधायक के सवालों के जवाब में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सदन में घिर गईं। उन्होंने बताया कि 1600 मशीनें ठीक हैं, जबकि 1300 मशीनें खराब पाई गई हैं। मंत्री ने कहा कि फिलहाल विभाग से पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन जाँच कराई जाएगी।

Read More : DSP Kalpana Verma-Deepak Tondon Case : दीपक टंडन-कल्पना वर्मा केस में नया खुलासा! कपड़े उतारकर पिटाई का Video वायरल, जानें पूरा मामला

क्षेत्रीय स्कूलों की मशीनों की जांच का सुझाव
भाजपा विधायक ने अपने क्षेत्र के दो स्कूलों की मशीनों की जाँच कराने का सुझाव दिया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मामले की त्वरित जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सदन में चर्चा का केंद्र बनी मशीनें
सदन में यह मामला चर्चा का मुख्य विषय बन गया। विधायक और मंत्री के बीच प्रश्नोत्तर में यह साफ हुआ कि मशीनों की सही कार्यप्रणाली और उनके रख-रखाव में कई कमियां हैं।

शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी
मंत्री ने कहा कि विभाग से पूरी रिपोर्ट ली जाएगी और खराब मशीनों को दुरुस्त कराकर सभी स्कूलों और कॉलेजों में सही ढंग से संचालित किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *