M.P Crime : इंदौर में सनसनी! गैंगस्टर सलमान लाला की भाभी ने जहर खाकर दी जान

Rahul Goshwami

इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुख्यात गैंगस्टर रहे सलमान लाला की भाभी ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अचेत अवस्था में मिली थी महिला

पूरा मामला सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय सेतु ब्रिज के नीचे का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की पहचान साहिबा के रूप में हुई, जो इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर रहे सलमान लाला की भाभी बताई जा रही हैं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More : M.P News : इंदौर में बड़ा हादसा टला! ड्रेनेज के गड्ढे में धंसी बच्चों से भरी स्कूल बस

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

जांच अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे और क्या इस घटना के पीछे कोई अन्य एंगल भी जुड़ा हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *