Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, एमडी तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार,...

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, एमडी तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ड्रग्स जब्त

0
167

इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों प्रकरणों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पहले मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

पहला मामला वर्ष 2025 में दर्ज अपराध से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने पहले एक आरोपी को करीब 60 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा था। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई गई थी। पूछताछ और मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी जमान खान को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अन्य जिलों से सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में अधिक कीमत पर बेचता था।

बाइट – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर

दूसरे मामले में युवक से एमडी बरामद

दूसरी कार्रवाई वर्ष 2026 के प्रकरण से संबंधित है। क्राइम ब्रांच टीम ने शिवाजी नगर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान एक युवक को रोका और तलाशी में उसके पास से 12 ग्राम एमडी बरामद की। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

Read More  : भोपाल में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर उठे सवाल, निर्माताओं पर FIR दर्ज करने की मांग

नेटवर्क से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से एमडी की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। इस मामले में फरार साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे ड्रग नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

नशे के कारोबार पर सख्ती जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here