Gwalior News : रफ्तार कार का कहर, ट्रैफिक आरक्षक को बोनट पर लटकाए घसीटा…

Parivesh
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन चौराहे पर बुधवार को एक रफ्तार कार ने कहर मचा दिया। ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए कार चालक ने आरक्षक को बोनट पर टांगकर लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Gwalior News : कार ने चेकिंग के दौरान कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। इस घटना में चार लोग घायल हुए, जिनमें एक महिला और आरक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने कार को भी जप्त कर लिया है।

यह घटना स्टेशन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की वाहन जांच के दौरान हुई, जहां कार चालक ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए जान जोखिम में डाल दी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *