M.P News : बड़वानी में वार्षिक स्नेह-सम्मेलन के दौरान NSUI का विरोध

Rahul Goshwami

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : बड़वानी के शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक स्नेह-सम्मेलन 2025-26 के दौरान छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में क्षेत्रीय विधायक का नाम शामिल नहीं किए जाने पर संगठन ने आपत्ति दर्ज कराई।कार्यक्रम 24 और 25 फरवरी को प्राचार्य डॉ. कविता भदौरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।

आमंत्रण पत्र फाड़कर जताया विरोध

कार्यक्रम के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से आमंत्रण कार्ड को फाड़कर और जलाकर विरोध दर्ज कराया। छात्र नेताओं का कहना था कि विधायक एक संवैधानिक पद होता है और शासकीय कार्यक्रमों में उनका नाम सम्मानपूर्वक शामिल किया जाना चाहिए।

छात्र नेता बादल गिरासे ने कहा कि यह केवल एक नाम छूटने का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की संवैधानिक गरिमा से जुड़ा विषय है।

कार्यक्रम में रहे प्रमुख अतिथि

स्नेह-सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, सांसद राज्यसभा एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा (मध्यप्रदेश), तथा गजेन्द्रसिंह पटेल, सांसद लोकसभा खरगोन-बड़वानी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियां और छात्राओं की प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं।

Read More : ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी से गिरकर कर्मचारी की मौत, 19 दिन से ज्वाइनिंग को लेकर था परेशान

छात्रों ने बताया शांतिपूर्ण विरोध

NSUI पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक था। संगठन के हरीश चौहान, अंकित निंगवाल, गंगाराम जाधव, मनोज प्रतीक सहित अन्य छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन का कहना है कि वह छात्रों के अधिकार, सम्मान और प्रोटोकॉल की मर्यादा बनाए रखने के लिए भविष्य में भी सक्रिय रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *