NHM employees: NHM कर्मचारियों की ग्रेड-पे समिति की बैठक 2 सितंबर को नवा रायपुर में, संघ प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

Sanjay Sahu
NHM employees

NHM employees: रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए शासन द्वारा गठित ग्रेड-पे समिति की बैठक 2 सितंबर को नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में NHM कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया गया है।

NHM कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पिछले वर्ष प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन किया था। सरकार एवं प्रशासन के साथ हुई चर्चा और आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था। इस दौरान कर्मचारियों की तीन मांगों पर सकारात्मक निर्णय भी लिया गया था।

कर्मचारियों के ग्रेड-पे एवं नवीन मानव संसाधन नीति सहित अन्य विषयों के निराकरण के लिए शासन द्वारा समिति का गठन किया गया था। इसी क्रम में ग्रेड-पे समिति की महत्वपूर्ण बैठक 2 सितंबर को रायपुर में आयोजित हो रही है।

संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने कहा कि शासन द्वारा NHM कर्मचारियों के ग्रेड-पे के लिए समिति का गठन किया जाना सकारात्मक पहल है। उम्मीद है कि समिति कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। समिति की बैठक में संघ के प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाना भी कर्मचारियों की मांगों के प्रति सकारात्मक संकेत है।

NHM employees: उन्होंने कहा कि NHM कर्मचारी संघ कर्मचारियों के हितों एवं लंबित मांगों को लेकर निरंतर प्रयास करता रहेगा। संघ ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में की गई घोषणाओं को जल्द पूरा करने की भी मांग शासन से की है। संघ को उम्मीद है कि शासन सकारात्मक पहल करते हुए NHM कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करेगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *