Saturday, April 11, 2026
34.1 C
Raipur

Kerala Renamed Keralam : बड़ी खबर: ‘केरल’ अब आधिकारिक तौर पर हुआ ‘केरलम’; केंद्र ने राज्य के नाम परिवर्तन को दी ऐतिहासिक मंजूरी

Kerala Renamed Keralam : नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम (24 फरवरी 2026): दक्षिणी राज्य केरल की वर्षों पुरानी मांग को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। ‘सेवा तीर्थ’ में हुई कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब राज्य का नाम बदलकर “केरलम” किया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा 2024 में विधानसभा में पेश किए गए उस प्रस्ताव के बाद आया है, जिसमें उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई जड़ों को सम्मान देने की बात कही थी।

क्यों बदला गया नाम? मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का तर्क था कि राज्य को मलयालम भाषा में हमेशा से ‘केरलम’ ही कहा जाता रहा है। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही मलयालम भाषी समुदायों के लिए ‘संयुक्त केरलम’ बनाने की मांग उठती रही है। हालांकि, भारतीय संविधान की पहली अनुसूची में इसका नाम ‘केरल’ दर्ज था। अब अनुच्छेद 3 के तहत इसमें संशोधन कर संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में इसे ‘केरलम’ कर दिया जाएगा।

विधानसभा ने दो बार पारित किया था प्रस्ताव केरल विधानसभा ने इस संबंध में पहली बार प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सुझाए गए कुछ तकनीकी बदलावों के बाद 25 जून 2024 को इसे दोबारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। राज्य सरकार चाहती थी कि नाम परिवर्तन केवल अंग्रेजी या मलयालम तक सीमित न रहे, बल्कि देश की सभी आधिकारिक भाषाओं में इसे एक समान ‘केरलम’ के रूप में ही लिखा और पढ़ा जाए।

चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक कदम केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए मई 2026 से पहले चुनाव होने की संभावना है। निर्वाचन आयोग द्वारा तारीखों के एलान से ठीक पहले केंद्र सरकार का यह फैसला राज्य में भाषाई और क्षेत्रीय अस्मिता के मुद्दे पर एक बड़ा राजनीतिक प्रभाव डाल सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories