Saturday, May 30, 2026
38.1 C
Raipur

National Herald case : नेशनल हेराल्ड केस में राहत मिलते ही भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस का भारी विरोध प्रदर्शन

National Herald case : सुकमा (कृष्णा नायक): नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज एफआईआर के रद्द होने के बाद देश भर सहित सुकमा जिले में भी सियासी पारा चढ़ गया है। इस फैसले को ‘सत्य की जीत’ बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा ने आज कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश लखमा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भाजपा कार्यालय का घेराव किया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

National Herald case : गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड मामला लंबे समय से सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर चर्चा में था। ईडी ने इस मामले में 988 करोड़ रुपये की कथित अपराध की आय का आरोप लगाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया था। कांग्रेस नेताओं का शुरू से ही यह आरोप रहा है कि यह पूरा मामला राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है और विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है।

National Herald case : प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष हरीश लखमा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांधी परिवार और कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए झूठे मुकदमों का सहारा लिया था, लेकिन अंततः सत्य की विजय हुई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि जनता अब भाजपा के इन षडयंत्रों को समझ चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और राहत मिलने पर जश्न भी मनाया।

National Herald case : विरोध प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए सुकमा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। भाजपा कार्यालय के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति या अनहोनी घटना को टाला जा सके। कांग्रेस के इस उग्र प्रदर्शन ने जिले में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Latest YouTube Shorts

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories