Mungeli News : खेलते-खेलते कुंए में गिरी 4 साल की मासूम, जानिए फिर क्या हुआ

Sanjay Sahu
Mungeli News

Mungeli News : मुंगेली : मुंगेली जिले के अमलीकापा गांव में दर्दनाक हादसे में 4 साल की मासूम की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बच्ची घर के पास स्थित खुले कुएं के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह पास के पेड़ से बेल तोड़ने की कोशिश कर रही थी। संतुलन बिगड़ने पर वह सीधे खुले कुएं में गिर गई और पानी में डूब गई।

Mungeli News : घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की गोताखोर टीम ने कुएं से बच्ची के शव को बाहर निकाला। मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Mungeli News : एडिशनल एसपी मयंक तिवारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची बेल तोड़ते समय संतुलन खो बैठी, जिससे वह कुएं में गिर गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mungeli News : स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ माह पहले भी पास के खेड़ा गांव में कुएं के भीतर जहरीली गैस के रिसाव से चाचा-भतीजे की मौत हुई थी। क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *