CG CRIME : ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी जितेंद्र बिरला गिरफ्तार, 1.80 लाख नकद जब्त

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME : रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1,80,000 रुपये नगद सहित कुल लगभग 2,55,000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

CG CRIME : पुलिस को 14 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई।

CG CRIME : रेड के दौरान मकान से जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला (43 वर्ष) को पकड़ा गया। मोबाइल फोन की जांच में आरोपी द्वारा 777 ग्रैंड एक्सचेंज और JMD बेट आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलना और खिलाना पाया गया। मौके से नगदी रकम भी बरामद की गई।

CG CRIME : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,80,000 रुपये नगद, 3 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 75,000 रुपये), 20 बैंक पासबुक, 10 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, 2 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, सट्टे से संबंधित हिसाब-किताब की 6 कॉपियां, 1 पेन और 1 कैलकुलेटर जब्त किया है।

CG CRIME : आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CG CRIME : पुलिस द्वारा जब्त बैंक खातों की जांच की जा रही है। साथ ही प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

CG CRIME : गिरफ्तार आरोपी का स्थायी पता माजरा थाना अरबन जिला रोहतक (हरियाणा) तथा वर्तमान पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एलआईजी मकान नंबर 45-बी, कोहका, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर बताया गया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *