HomeChhattisgarhCG News : सहकारी समितियों में नहीं मिल रहा खाद, चौधरी बोले...

CG News : सहकारी समितियों में नहीं मिल रहा खाद, चौधरी बोले – निजी व्यापारियों को दिया गया 75% यूरिया

Date:

Related stories

राजनांदगांव। प्रदेश में रासायनिक खाद की किल्लत ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। भाजपा किसान मोर्चा नेता अशोक चौधरी ने इस संकट के लिए सहकारिता विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

Read News : Best Makeup Artist Award : मेकअप की दुनिया में रायपुर का नाम रौशन, सृष्टि पांडे को मिला बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड….

चौधरी ने कहा कि किसानों को मजबूरी में चौगुने दाम पर यूरिया खरीदना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने तय अनुपात 60:40 की जगह 75% यूरिया निजी व्यापारियों को दे दिया, जिससे सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध ही नहीं हो सका। चीन से यूरिया आयात पर रोक लगने से स्थिति और गंभीर हो गई।

उन्होंने कहा कि नेशनलाइज्ड बैंक से लोन लेने वाले किसानों को सहकारी समितियों से खाद नहीं मिला और वे प्राइवेट दुकानों पर निर्भर रहे। चौधरी ने राज्य सरकार और कृषि मंत्री से मांग की कि दोषी अधिकारियों की पहचान कर दंडित किया जाए।

Read News : Technosport का रायपुर में एक्सक्लूसिव स्टोर, Cotflex और Techno Dry फैब्रिक बना आकर्षण

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इफको का नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएं। चौधरी ने कहा कि पारंपरिक यूरिया का बड़ा हिस्सा बेकार चला जाता है, जबकि नैनो यूरिया सीधे पौधों तक पोषण पहुँचाता है और भूमि की उर्वरा शक्ति भी सुरक्षित रहती है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here