CG NEWS :राजधानी रायपुर में हर साल 1000 से ज्यादा बाइक चोरी, एआई तकनीक से चोरों पर कसेगी नकेल

0
114
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS :रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद लेने जा रही है। इसके तहत पुलिस आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) को अपडेट कर रही है, जिसमें एक नया टूल जोड़ा जाएगा। इस टूल में चोरी हुई बाइक का नंबर फीड करते ही जैसे ही वह बाइक शहर के किसी भी हिस्से से गुजरेगी, पुलिस को तुरंत अलर्ट मैसेज मिल जाएगा।

CG NEWS :एआई सिस्टम के जरिए चोरी की बाइक की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास उपलब्ध होगी, जिससे वाहन को ट्रैक कर चोरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। हालांकि यह सुविधा आईटीएमएस में पहले से मौजूद है, लेकिन अब इसे और अधिक एडवांस किया जा रहा है।

CG NEWS :बाइक चोरी के लिए बनाई गई अलग स्पेशल टीम

CG NEWS :बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नरी स्तर पर नई स्पेशल टीम गठित की गई है। यह टीम पिछले दो वर्षों में हुई बाइक चोरी के मामलों का डेटा इकट्ठा कर उसका विश्लेषण कर रही है, जिसके आधार पर चोरों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि बाइक चोरी की शिकायत मिलते ही संबंधित थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए।

CG NEWS :तीनों जोन में विशेष निगरानी

CG NEWS :राजधानी के तीनों जोन में बाइक चोरी के मामलों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों की निगरानी स्वयं डीसीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। इनका एकमात्र उद्देश्य बाइक चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ना है।

CG NEWS :8 लाख गाड़ियों में अब तक नहीं लगी HSRP

CG NEWS :रायपुर में पंजीकृत करीब 15 लाख वाहनों में से सिर्फ 7 लाख वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगी हुई है, जबकि करीब 8 लाख वाहनों में अब तक यह प्लेट नहीं लग पाई है। इनमें अधिकांश वाहन 15 साल पुराने हैं। पुलिस अब इन वाहनों पर HSRP लगाने को लेकर सख्ती करने की तैयारी में है, क्योंकि हाईटेक नंबर प्लेट से चोरी के वाहनों की पहचान और बरामदगी में मदद मिलती है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि बाइक चोरी पर नियंत्रण के लिए तकनीक और सख्त निगरानी के जरिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here