Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: बिजली कर्मचारियों को मिलेगा 10 लाख दुर्घटना बीमा:विद्युत ठेका श्रमिक...

CG NEWS: बिजली कर्मचारियों को मिलेगा 10 लाख दुर्घटना बीमा:विद्युत ठेका श्रमिक संघ ने की थी मांग, कंपनी के MD का जताया आभार

CG NEWS:
CG NEWS:

CG NEWS: रायपुर : छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। अब 33/11 केवी उपकेंद्रों में काम करने वाले सब स्टेशन ऑपरेटरों को नई निविदा प्रणाली के तहत 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा।

CG NEWS: बता दें कि 27 जनवरी 2025 को विद्युत ठेका श्रमिक संघ ने छत्तीसगढ़ शासन, विद्युत कंपनी और श्रम आयुक्त से इस बीमा की मांग की थी, जिसे अब नई निविदा व्यवस्था में शामिल कर लिया गया है।

CG NEWS: इस सुविधा के लिए विद्युत ठेका श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महामंत्री जितेंद्र साहू ने विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर से मुलाकात कर आभार जताया। साथ ही उन्होंने मांग की कि विद्युत कंपनी में कार्यरत सभी ठेका कर्मचारियों के लिए आगामी सभी निविदाओं में भी यह 10 लाख रुपये का बीमा प्रावधान अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here