Tuesday, March 31, 2026
27.1 C
Raipur

उज्जैन में BJYM स्वागत रैली के दौरान ब्लास्ट, मंच पर मची अफरा-तफरी

उज्जैन: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के पहली बार उज्जैन आगमन पर आयोजित स्वागत रैली के दौरान एक अप्रत्याशित हादसा सामने आया। नानाखेड़ा से भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह स्वागत मंच तैयार किए गए थे और कार्यकर्ता उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान सांवेर रोड स्थित दो तालाब क्षेत्र में बना एक मंच अचानक दुर्घटना का कारण बन गया।

स्वागत कार्यक्रम के बीच हुआ विस्फोट

जानकारी के अनुसार, युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़ द्वारा बनाए गए स्वागत मंच पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर मौजूद थे। उन्हें माल्यार्पण किया जा रहा था और पुष्प वर्षा की जा रही थी। कार्यक्रम के दौरान एक कार्यकर्ता हाइड्रोजन गैस से भरे छोटे-छोटे बलूनों का गुच्छा लेकर खड़ा था, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष के हाथों आकाश में छोड़ने की तैयारी थी।इसी बीच बलूनों का गुच्छा अचानक फट गया, जिससे तेज आवाज हुई और मंच पर अफरा-तफरी मच गई।

मंच पर गिर पड़े कई कार्यकर्ता

ब्लास्ट की तीव्रता के कारण मंच पर खड़े कुछ लोग संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े, जबकि कुछ लोग मंच पर ही गिरते दिखाई दिए। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी असंतुलित होकर गिर गए, हालांकि उन्हें तुरंत संभाल लिया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर घबराहट का माहौल बन गया।

Read More : M.P News : मंत्री करण सिंह वर्मा की लाड़ली बहनों को धमकी, बोले- सरकारी कार्यक्रम में नहीं आईं तो कटेगा योजना से नाम, Video वायरल

गंभीर जनहानि टली

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मंच से गिरने और बलून फटने की वजह से कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक सहायता दे दी गई। कार्यक्रम बाद में सामान्य रूप से आगे बढ़ाया गया।

सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा

घटना के बाद राजनीतिक आयोजनों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विशेष रूप से ज्वलनशील गैस से भरे बलूनों के उपयोग को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories