Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh CG Breaking : IFS अधिकारी अरुण प्रसाद ने सेवा से दिया इस्तीफा,...

CG Breaking : IFS अधिकारी अरुण प्रसाद ने सेवा से दिया इस्तीफा, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

0
125
CG Breaking
CG Breaking

CG Breaking :रायपुर। भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अरुण प्रसाद पी ने अपनी सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) में सदस्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने राज्य सरकार को इस्तीफा सौंपते हुए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, उनका इस्तीफा अब तक स्वीकृत नहीं हुआ है और इसे प्रक्रिया अनुसार केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को अग्रेषित किया गया है।

CG Breaking : तमिलनाडु मूल के अरुण प्रसाद, मुख्य वन संरक्षक (CCF) रैंक के अधिकारी हैं और उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कई प्रमुख पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। वे दंतेवाड़ा और राजनांदगांव जिलों में वन मंडलाधिकारी (DFO) रह चुके हैं। इसके अलावा, वे पूर्ववर्ती सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) और मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक (MD) के पद पर भी कार्यरत रहे। पर्यावरण संरक्षण मंडल में सदस्य सचिव के रूप में उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरणीय नीतियों के क्रियान्वयन और औद्योगिक पर्यावरण अनुशासन स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

 

 

 

CG Breaking : विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अरुण प्रसाद का इस्तीफा केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है और इसकी स्वीकृति प्रक्रिया प्रगति पर है। अंतिम निर्णय केंद्र द्वारा लिया जाएगा। इस बीच यह चर्चा भी तेज़ है कि अरुण प्रसाद निजी क्षेत्र में नई भूमिका के साथ अपने करियर की अगली पारी शुरू कर सकते हैं, हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पर्यावरणीय नीति निर्माण और प्रशासन में उनके योगदान को देखते हुए प्रशासनिक हलकों में उनके इस्तीफे को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here