Sunday, May 10, 2026
22.1 C
Raipur

Semariya Police Viral Video : खाकी का खौफ खत्म: पुलिस हिरासत में बदमाश ने बनवाया रील, स्टेटस पर लिखा— ‘जेल-बेल की चिंता नहीं’

Semariya Police Viral Video : रीवा (4 फरवरी 2026)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस की साख को बट्टा लगाने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यहाँ एक आदतन अपराधी ने न केवल पुलिस हिरासत के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल किया, बल्कि हथकड़ी पहने हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाकर पुलिस का माखौल उड़ाया है।

हथकड़ी में टशन और पुलिस की हंसी वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हाथ में हथकड़ी लगा हुआ एक युवक पुलिसकर्मियों के बीच बैठा है। वह डरा हुआ होने के बजाय पुलिसकर्मियों के साथ हंसी-मजाक कर रहा है और पुलिसकर्मी भी उसे गंभीरता से लेने के बजाय हंसते हुए जवाब दे रहे हैं। इसी दौरान बदमाश के साथियों ने मोबाइल से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

खतरनाक स्टेटस: “जेल-बेल की चिंता नहीं” वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अपराधी ने मोबाइल हाथ में आते ही इस वीडियो को अपने स्टेटस पर लगाया और कैप्शन में लिखा— “लाला दिमाग घूमने के बाद जेल और बेल की चिंता नहीं करता।” यह चुनौती भरा संदेश सीधा पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रहार कर रहा है।

कौन है आरोपी? वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सेमरिया थाना क्षेत्र के बुसौल गांव निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शिवम एक आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध जिला बदर जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

उठ रहे हैं गंभीर सवाल इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं:

  • पुलिस हिरासत में अपराधी के पास मोबाइल कैसे पहुँचा?

  • पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वीडियो बनाने की अनुमति किसने दी?

  • क्या जिला बदर जैसे अपराधी को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है?

हालांकि, यह वीडियो किस तारीख का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप ने सेमरिया पुलिस की छवि को गहरा नुकसान पहुँचाया है। अब देखना होगा कि रीवा एसपी इस लापरवाही पर क्या कड़ा रुख अपनाते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories