LPG Price Hike : बजट से पहले महंगाई का तगड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुआ 50 रुपये महंगा

0
121

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : 1 फरवरी यानी आज देश में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया जाना है, लेकिन इससे पहले ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका लग गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के अनुसार, 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी गई है, जो आज से लागू हो गई है।

19 किलो कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के नए दाम

तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा कीमतों के मुताबिक,

  • दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1740.50 रुपये में मिलेगा।

  • मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 1692 रुपये हो गई है।

  • कोलकाता में उपभोक्ताओं को अब 1844.50 रुपये चुकाने होंगे।

  • चेन्नई में यह सिलेंडर 1899.50 रुपये में उपलब्ध होगा।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेक्टर पर पड़ने की संभावना है।

हर महीने होती है कीमतों की समीक्षा

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG और अन्य ईंधनों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। जनवरी 2026 में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। हालांकि, पिछले साल नवंबर और दिसंबर में कीमतों में हल्की कटौती देखने को मिली थी। लेकिन नए साल की शुरुआत से ही कॉमर्शियल गैस लगातार महंगी हो रही है।

Read More : Budget 2026 : आज निर्मला सीतारमण का 9वां बजट, क्या आज से सिगरेट-गुटखा से FASTag तक, बदल जाएंगी इन चीजों की कीमत

विमान ईंधन (ATF) हुआ सस्ता

जहां एक ओर कॉमर्शियल गैस महंगी हुई है, वहीं दूसरी ओर विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में राहत दी गई है।

  • दिल्ली में ATF का दाम घटकर 778.85 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गया है।

  • भारतीय मुद्रा में देखें तो अब 1000 लीटर ATF के लिए 91,393.39 रुपये चुकाने होंगे।
    मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी ATF की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे आने वाले समय में हवाई किराए पर असर पड़ सकता है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर

फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो बजट वाले दिन आमतौर पर घरेलू गैस के दाम स्थिर रखे जाते हैं, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।
इस बार भी बजट से ठीक पहले कीमतें बढ़ाकर कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here