Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Fake Cumin Seed Raid : ग्वालियर: सौंफ पर सीमेंट चढ़ाकर बना रहे...

Fake Cumin Seed Raid : ग्वालियर: सौंफ पर सीमेंट चढ़ाकर बना रहे थे नकली जीरा; 46 बोरी जखीरा बरामद, ब्रांडेड पैकेट के नाम पर परोसा जा रहा था जहर

Fake Cumin Seed Raid : ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस ने एक ऐसी मिलावटखोरी का पर्दाफाश किया है जो लोगों की सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। पुलिस ने यहाँ एक कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर 46 बोरी नकली जीरा बरामद किया है, जिसे बेहद खतरनाक तरीके से सीमेंट और केमिकल का उपयोग कर तैयार किया जा रहा था।

सौंफ को जीरा बनाने का ‘खतरनाक’ फॉर्मूला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में नकली जीरा बनाने का काम चल रहा है। जब पुलिस टीम ने दबिश दी, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। आरोपी सौंफ के बीजों पर सीमेंट, पत्थर का पाउडर और रसायनों (Chemicals) का लेप लगाकर उसे हूबहू जीरे की शक्ल दे रहे थे।

ब्रांडेड पैकेटों में होती थी सप्लाई जांच में यह भी सामने आया है कि इस नकली जीरे को आकर्षक और नामी ब्रांडेड पैकेटों में भरकर बाजार में खपाया जा रहा था। इससे न केवल ग्राहक ठगे जा रहे थे, बल्कि सीमेंट और केमिकल युक्त यह जीरा लोगों के पेट में जाकर गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता था।

मैनेजर सहित तीन पर एफआईआर पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर सहित तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और खाद्य अपमिश्रण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नकली जीरा किन-किन शहरों और दुकानों तक पहुँचाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे खुले मसालों की खरीदारी करते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here