CG NEWS : नशीली सिरप गिरोह का भंडाफोड़: फर्जी लाइसेंस से चल रहा था अवैध कारोबार, 4 गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग: नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संगठित सिरप तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी स्मृतिनगर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने फर्जी ड्रग लाइसेंस के जरिए कोडीन युक्त प्रतिबंधित सिरप बेचने वाले नेटवर्क का खुलासा किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

CG NEWS : पुलिस को सूचना मिली थी कि भिलाई के जुनवानी खम्हरिया रोड पर कुछ लोग नशीली सिरप की खेप लेकर जा रहे हैं। घेराबंदी कर एक सेंट्रो कार को रोका गया, जिसकी तलाशी में 7 कार्टून में पैक करीब 800 बोतल प्रतिबंधित सिरप बरामद हुई।

CG NEWS : पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे फर्जी ड्रग लाइसेंस तैयार कर गुजरात से ऑनलाइन माध्यम से सिरप मंगवाते थे और फिर उसे ऊंचे दामों पर बेचते थे। जांच में सामने आया कि एक असली लाइसेंस में एडिटिंग कर नकली दस्तावेज तैयार किए गए थे, साथ ही फर्जी लेटरपैड और सील का इस्तेमाल किया जा रहा था।

CG NEWS : इस मामले में योगेश शर्मा, उमेश कुमार यादव, महावीर जैन उर्फ रोहित और सतीश मेश्राम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CG NEWS : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सिरप, कार, स्कूटी, मोबाइल और नकदी सहित करीब 5 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें, ताकि ऐसे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *