Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Barwani Road Accident : ठीकरी रोड पर मौत बनकर दौड़ी मिक्सर मशीन;...

Barwani Road Accident : ठीकरी रोड पर मौत बनकर दौड़ी मिक्सर मशीन; टायर निकलने से पलटा वाहन, मशीन के नीचे दबने से युवक की मौत

Barwani Road Accident : बड़वानी (अंजड़)। जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ठीकरी रोड पर शुक्रवार को एक हृदय विदारक दुर्घटना घटी। ग्राम काट्याखेड़ी से जुनाझीरा की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-मिक्सर मशीन का टायर अचानक निकल जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में मशीन पर सवार एक मजदूर की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मशीन पर मौजूद अन्य 9 मजदूर चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए।

टायर निकलते ही हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में अटैच मिक्सर मशीन पर कुल 10 मजदूर सवार होकर काम पर जा रहे थे। जैसे ही वाहन ठीकरी रोड पर पहुँचा, मशीन का एक टायर अचानक निकल गया। वाहन की गति अधिक होने के कारण मशीन असंतुलित होकर पलट गई। इस दौरान मशीन पर बैठे राधेश्याम पिता सिताराम बघेल (निवासी काट्याखेड़ी) सीधे मशीन के नीचे आ गए। भारी मशीन के नीचे दबने और गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल में मचा कोहराम हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल और मृतक को तत्काल अंजड़ सिविल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। अन्य मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, वे सभी सदमे में हैं।

सुरक्षा मानकों पर सवाल अंजड़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है। यह हादसा निर्माण कार्यों में लगे वाहनों की फिटनेस और उन पर क्षमता से अधिक मजदूरों को बैठाकर ले जाने की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि वाहन की नियमित जाँच होती या मजदूर सुरक्षित तरीके से यात्रा कर रहे होते, तो शायद यह जान बच सकती थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here