Kithore Menstrual Path : किठौर में श्मशान तक रास्ता नहीं; खड़ी फसलों के बीच से गुजर रही अंतिम यात्रा, मंत्री के निर्देश भी हवा

VIKASH KHALKHO

Kithore Menstrual Path : शाजापुर (किशोर नाथ राजगुरु)। मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम किठौर में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां ग्रामीणों को अपनों के अंतिम संस्कार के लिए भी कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ रहा है। गांव में श्मशान शेड तो बना है, लेकिन वहां तक पहुँचने के लिए कोई वैधानिक रास्ता नहीं है, जिसके चलते ग्रामीणों को निजी खेतों की खड़ी फसलों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

खड़ी फसल के बीच से निकली नारायण सिंह की अंतिम यात्रा ताजा मामला शुक्रवार का है, जब ग्रामीण नारायण सिंह मालवीय की अंतिम यात्रा निकाली गई। श्मशान तक रास्ता न होने के कारण अर्थी को कंधा देने वाले लोगों को खड़ी फसलों के बीच से पैदल चलकर श्मशान तक पहुँचना पड़ा। ग्रामीण संजय मावलिया, राजेश गोयल और अर्जुन सोंगरा का आरोप है कि श्मशान मार्ग की जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने तार फेंसिंग कर अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

मंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में आयोजित एक चौपाल के दौरान क्षेत्र के विधायक और वर्तमान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को इस समस्या से रूबरू कराया था। मंत्री परमार ने अधिकारियों को तत्काल मौका मुआयना कर रास्ता चालू करने के सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन विडंबना देखिए कि मंत्री के आदेश के हफ्तों बाद भी धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

प्रशासन की सफाई और ग्रामीणों का अल्टीमेटम इस पूरे मामले पर तहसीलदार रितेश जोशी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। कुछ लोगों द्वारा तार फेंसिंग किए जाने से बाधा उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहसील स्तर पर प्रकरण अंतिम चरण में है और एक-दो दिन में आदेश जारी कर रास्ता खुलवा दिया जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर गांव वालों का सब्र अब जवाब दे रहा है। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही श्मशान मार्ग से अतिक्रमण हटाकर पक्का रास्ता नहीं बनाया गया, तो वे जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *