Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh Illegal Alcohol Arrest : रायपुर: कांशीराम नगर में अवैध शराब बेचते 80...

Illegal Alcohol Arrest : रायपुर: कांशीराम नगर में अवैध शराब बेचते 80 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार; तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Illegal Alcohol Arrest : रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेलीबांधा थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग को अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (मध्यक्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तारकेश्वर पटेल के दिशा-निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शताब्दी नगर तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक होने पर सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू और थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर रेड मारी। घेराबंदी कर पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम शेख सकुर (80 वर्ष), निवासी कांशीराम नगर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पीले-लाल रंग का थैला बरामद हुआ। थैले की जांच करने पर पुलिस को उसके अंदर 33 पौवा शोले मसाला शराब और बिक्री की रकम ₹350 प्राप्त हुए। पुलिस ने शराब और नगदी को गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया है। आरोपी की उम्र 80 वर्ष होने के बावजूद वह अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, जो जांच का विषय है।

तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी शेख सकुर के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here