Friday, March 27, 2026
35.1 C
Raipur

टेंशन में सिंगर पलाश मुच्‍छल! स्‍मृति मंधाना के इस दोस्‍त ने लगाया 40 लाख की धोखाधड़ी का संगीन आरोप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना से जुड़े रिश्तों के चलते सुर्खियों में रहे सिंगर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी नहीं, बल्कि वित्तीय धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है। महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक फिल्म फाइनेंसर ने पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सांगली पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

यह मामला बुधवार शाम सांगली जिला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता वैभव माने, पेशे से फिल्म फाइनेंसर हैं और बताया जा रहा है कि वे स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त भी हैं। वैभव का कहना है कि जब पलाश मुच्छल सांगली आए थे, तब उनकी मुलाकात स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना के जरिए पलाश से हुई थी।

Read More : PM मोदी ने खोली झोली! बांटे 61,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र, बोले- यह राष्ट्र के निर्माण का निमंत्रण

फिल्म प्रोजेक्ट का दिया गया लालच

जान-पहचान के बाद पलाश मुच्छल ने वैभव के सामने ‘नजरिया’ नाम की एक फिल्म का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि पलाश ने दावा किया था कि यह फिल्म जल्द ही किसी बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और इसमें निवेश करने पर कम समय में मोटा मुनाफा मिलेगा। इन आश्वासनों पर भरोसा करते हुए वैभव ने फिल्म में निवेश करने का फैसला किया।

किस्तों में दिए गए 40 लाख रुपये

शिकायत के अनुसार, वैभव माने ने पलाश मुच्छल को कुल 40 लाख रुपये दिए। यह राशि एकमुश्त नहीं, बल्कि कई किस्तों में दी गई। कुछ पैसे नकद दिए गए, जबकि शेष रकम Google Pay के जरिए ट्रांसफर की गई। वैभव ने पुलिस को सभी ट्रांजैक्शन डिटेल्स और दस्तावेज सबूत के तौर पर सौंपे हैं।

फिल्म अधूरी, संपर्क खत्म

वैभव का आरोप है कि फिल्म ‘नजरिया’ कभी पूरी नहीं हुई और प्रोजेक्ट धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला गया। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो शुरुआत में पलाश ने रकम लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया और अंततः नंबर ब्लॉक कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

लंबे इंतजार के बाद वैभव ने कानूनी रास्ता अपनाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

पहले भी रहे हैं चर्चा में

गौरतलब है कि स्मृति मंधाना से कथित ब्रेकअप के बाद पलाश मुच्छल पहले ही सुर्खियों में रह चुके हैं। अब यह नया मामला उनके लिए बड़ी कानूनी चुनौती बन सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P Crime : इंदौर में अधिवक्ता की कार जलाने की कोशिश, CCTV में कैद वारदात

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर...

M.P News : सिंगरौली में रामनवमी पर ‘जबारिय’ विसर्जन, भक्ति में डूबा जिला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : बुरहानपुर में राम जन्मोत्सव और स्वामीनारायण जयंती पर भक्ति की गूंज

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में...

AIIMS भोपाल के सामने बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  राजधानी भोपाल में AIIMS के सामने...

Related Articles

Popular Categories