HomeChhattisgarhBhilai News : पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट के चलते कांग्रेस नेता...

Bhilai News : पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट के चलते कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार

Date:

Related stories

भिलाई। Bhilai News :  ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को भारी पड़ गई। फेसबुक पर 10 मई को किए गए पोस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। देर रात पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया।

Bhilai News : पुलिस ने सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को गंभीर मानते हुए बृजमोहन सिंह के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के विरोध में भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा भी मौके पर मौजूद रहे और पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ कंटेंट के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है और तकनीकी टीम भी पोस्ट की पुष्टि में जुटी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here