Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh Dhamtari News: आर्मी जवान रहस्यमयी तरीके से लापता, जालंधर में था तैनात,...

Dhamtari News: आर्मी जवान रहस्यमयी तरीके से लापता, जालंधर में था तैनात, परिजनों में चिंता

Dhamtari News
Dhamtari News

Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक आर्मी जवान के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। जवान पंजाब के जालंधर में सेना में तैनात था और छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटते समय अचानक लापता हो गया।

Dhamtari News: छुट्टी से लौटते समय हुआ लापता

Dhamtari News: जानकारी के अनुसार जवान 21 दिसंबर को छुट्टी बिताने के बाद अमृतसर एक्सप्रेस से अपनी यूनिट के लिए रवाना हुआ था। परिजनों को उम्मीद थी कि वह समय पर ड्यूटी जॉइन करेगा, लेकिन 24 दिसंबर को यूनिट से सूचना मिली कि जवान अब तक ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं कर पाया है। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

Dhamtari News: थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट

Dhamtari News: काफी तलाश और संपर्क के प्रयासों के बावजूद जब जवान का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने धमतरी जिले के सिहावा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जवान की तलाश शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल लापता होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here