Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किया सड़क...

CG NEWS : टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किया सड़क जाम, राजपुर में तीसरी बार प्रदर्शन

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : राजपुर: धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को तीसरी बार आंदोलन किया। सुबह करीब 10:30 बजे किसानों ने अंबिकापुर–रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धान खरीदी केंद्र के पास सड़क जाम कर दिया, जिससे लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

CG NEWS : किसानों का कहना है कि 12 जनवरी को तहसीलदार कावेरी मुखर्जी से हुई बातचीत में खरीदी की लिमिट बढ़ने के बाद टोकन की समस्या खत्म होने का आश्वासन मिला था। इसके बाद उन्होंने खरीदी केंद्र के पंजी में अपने नाम दर्ज कराए, लेकिन लिमिट बढ़ने के बावजूद पंजी में दर्ज किसानों के टोकन क्रमवार नहीं कट पाए। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई।

CG NEWS : सूचना मिलने पर तहसीलदार कावेरी मुखर्जी मौके पर पहुंचीं और बताया कि राजपुर धान खरीदी केंद्र की लिमिट बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर फिर से प्रस्ताव भेजा जा रहा है। वहीं थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने भरोसा दिलाया कि पंजी में दर्ज किसानों के टोकन क्रम से काटे जाएंगे और खरीदी केंद्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की जाएगी।

CG NEWS : प्रशासनिक आश्वासन के बाद किसानों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। किसानों ने कहा कि यदि समय पर धान की खरीदी नहीं होती तो उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनका धान खरीदा जाए या फिर उनका कर्ज माफ किया जाए।

CG NEWS : इससे पहले भी किसान 19 दिसंबर को सड़क जाम कर चुके हैं और पांच जनवरी को एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था। आंदोलन की सूचना पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी भी मौके पर पहुंचे और किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here