Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Indore Crime : अमन बनकर की दोस्ती, असल में निकला नौशाद, दुष्कर्म...

Indore Crime : अमन बनकर की दोस्ती, असल में निकला नौशाद, दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, धर्मांतरण और धमकी का मामला दर्ज

Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर: शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू युवती से दोस्ती की, दुष्कर्म किया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। आरोपी की असली पहचान तब सामने आई जब युवती ने उसका आधार कार्ड देखा—’अमन’ नाम से दोस्ती करने वाला शख्स असल में नौशाद निकला, जो चार बच्चों का पिता है।

Indore Crime : प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी नौशाद ने ‘अमन’ नाम बताकर युवती से नज़दीकियां बढ़ाईं। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया और जब युवती ने उससे शादी की बात कही, तो आरोपी ने शर्त रखी कि वह तभी शादी करेगा जब युवती इस्लाम धर्म अपनाएगी। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।

 

Indore Crime : घटना का पता चलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को एक फ्लैट से पकड़ लिया और जमकर फटकार लगाई। इसके बाद मामले की सूचना रावजी बाजार पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

Indore Crime : आरोपी नौशाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटना ने शहर में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here