Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : ईडी कार्रवाई की अफवाहों पर अजय चंद्राकर का पलटवार,...

CG NEWS : ईडी कार्रवाई की अफवाहों पर अजय चंद्राकर का पलटवार, विरोधियों को दी खुली चुनौती

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। ईडी की कथित कार्रवाई को लेकर फैल रही चर्चाओं पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने तीखा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ तरह-तरह की बातें चलाई जा रही हैं, लेकिन वह राजनीति में लड़ना जानते हैं। चंद्राकर ने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि “कमर के नीचे वार युद्ध नहीं होता, लड़ाई आमने-सामने होती है, देखते हैं कौन पहले गोली चलाता है।”

CG NEWS : सोमवार को अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन पर कहा कि नितिन नबीन की टीम से छत्तीसगढ़ के नेताओं को लाभ मिलेगा, क्योंकि वे प्रदेश के नेताओं की क्षमता को भली-भांति जानते हैं।

CG NEWS : डीएड-बीएड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि सरकार नियमानुसार नियुक्तियां निकालती है, विज्ञापन आता है और अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। ‘जी राम जी’ विवाद पर कांग्रेस को बहस की चुनौती देते हुए चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस बिंदुवार चर्चा करे, सरकार या उनसे सीधे बहस करे। फिजूल के आरोपों का जवाब देना जरूरी नहीं।छत्तीसगढ़ रोजगार गारंटी योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ के नाम से ही आपत्ति रहती है।

CG NEWS : महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस नेता गुंजन सिंह पर पलटवार करते हुए उन्होंने निर्भया फंड के उपयोग पर सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस सिर्फ खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए बयान देती है। बजट पर बात करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बजट लगातार बढ़ रहा है और जनभावनाओं के अनुरूप होगा, क्योंकि प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here